पैसा नहीं रुकता/ टिकता क्यों क्या करे

 Vastu Shastra Tips: ‘पैसा पेड़ पर नहीं लगता है’ यह शब्द हमने कई बार फिजुल खर्च को रोकने के लिए सुने होंगे। इसलिए अमीर से लेकर गरीब व्यक्ति तक सब पैसे को संभाल कर रखना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैसा घर में रोकने के लिए खर्चों को कम करना और संभालना ही काफी नहीं है। आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनके नकारात्मक प्रभाव की वजह से घर का सारा धन चला जाता है। आइए जानते हैं घर में पैसा न रुकने की 7 वजहें –




1) रुकी हुई घड़ी: कुछ घरों में ऐसे समान का भी भण्डार रखा जाता है। जो किसी काम की नहीं होती हैं। इनमें से ही एक है रुकी हुई घड़ियां। घर में कभी भी टूटी हुई या रुकी हुई घड़ियां नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी घड़िया रखने से घर का पैसा अपव्यय में जाता है और घर के सदस्यों का बुरा समय कभी खत्म नहीं होता है।



2) बहता हुआ नल: वास्तु शास्त्र के अनुसार बहते हुए नल को अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि जिस प्रकार नल में से धीरे-धीरे कर पानी निकलता है। वैसे ही धीरे-धीरे घर का सारा पैसा भी पानी की तरह फालतू जगहों पर खर्च हो जाता है। घर में अगर ऐसे नल हों तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए।

3) दीवारों में दरार: अगर आपके घर की दीवारों में दरार आ रही है, तो इन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाएं। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि दीवारों में पड़ी हुई दरारें घर का सारा पैसा घर के सदस्यों की बीमारी के इलाज में लगाने के योग बनाती हैं। ऐसी दीवारें घर में नकारात्मकता के साथ – साथ दरिद्रता का भी वास करवाती हैं।

4) शोर करते दरवाजे: घर के दरवाजे खुलते या बंद होते समय शोर करें तो इसे वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं कि घर के दरवाजे आवाज करें तो ऐसे घर का सारा पैसा घर के क्लेशों को सुलझाने में लग जाता है। साथ ही घर में लगातार नकारात्मकता आती रहती है। ऐसे दरवाजों को ठीक करवाना चाहिए।

5) टूटे सामान को फेंके बाहर: घर से टूटा हुआ सामान निकाल देना चाहिए। घर में ऐसा सामान रखने से घर से कभी गरीबी नहीं जाती है। साथ ही खुशहाली के आने का मार्ग भी बंद हो जाता है। टूटे हुए गमले, बर्तन, बालटी, खिलौने और फोन आदि को घर से हटा देना चाहिए। ऐसी चीजें घर में लक्ष्मी का वास नहीं होने देती हैं।


6) पूर्व-उत्तर दिशा से हटाएं कचरा: घर की पूर्व-उत्तर दिशा में कभी भी कचरा न रखें। यह स्थान पूजा के लिए होता है। इसे सभी दिशाओं में सबसे पवित्र माना जाता है। इसलिए यहां पर कूड़ा-कचरा रखना अच्छा नहीं माना जाता है। यह स्थान घर में मंदिर के लिए होता है।

7) पुराना पूजा का सामान हटाएं: मंदिर में पूजा करते हुए प्रतिमाओं पर फूल और हार चढ़ाए जाते हैं। समय-समय पर मंदिर की सफाई करके पुराने फूल-हार को हटाकर मंदिर को साफ करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर में पूजा का पुराना सामान रखने से घर में दोष लगता है। जिससे घर में दरिद्रता, परेशानी और क्लेश आते हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

White discharge...सफेद पानी का आना

परमा एकादशी व्रत कथा (Parama Ekadashi Vrat Katha)

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023