किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए, घड़ी से जुड़ी शुभ-अशुभ बातें

किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए, घड़ी से जुड़ी शुभ-अशुभ बातें

रिलिजन डेस्क। वक्त बताने वाली घड़ी, हमारे भाग्य से भी जुड़ी होती है। वास्तु और फेंगशुई में घड़ी की सही-गलत दिशाएं बताई गई हैं। अगर गलत दिशा में घड़ी लगी होती है तो घर में वास्तु दोष बढ़ते हैं। वास्तु दोषों की वजह से नकारात्मकता बढ़ती है और घर में रहने वाले सभी लोगों के विचार भी नकारात्मक हो सकते हैं, बुरा समय शुरू हो सकता है। ध्यान रखें कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

 जानिए वास्तु में घड़ी से जुड़े क्या नियम बताए गए हैं...

1घर की पूर्व, पश्चिमी और उत्तर दिशा घड़ी के शुभ रहती है। इन दिशाओं की दीवार पर घड़ी लगा सकते हैं।

2. घड़ी दीवार पर लगी हो या हाथ में बांधने वाली हो, दोनों ही तरह की खराब घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। बेकार बंद पड़ी घड़ी ठीक करवा लेनी चाहिए या घर से हटा देनी चाहिए।
3. अगर घड़ी सही चल रही है, लेकिन उस पर धूल जमा हो गई है तो ये भी अशुभ है। घड़ी पर धूल जमा नहीं होने देना चाहिए। घड़ी को रोज साफ करना चाहिए।

4. घर में सही आकार वाली घड़ी लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार गोल या अंडाकार घड़ी सकारात्मकता बढ़ाती है। चौकोर घड़ी लगाने से बचना चाहिए।

5. घर में ऐसी घड़ी लगानी चाहिए जिसकी आवाज मधुर हो। कर्कश आवाज वाली घड़ी लगाने से बचना चाहिए।

6. ध्यान रखें कभी भी सोते समय तकिए के नीचे घड़ी नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घड़ी आवाज से नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

7. जिन घरों में घड़ी समय से पीछे चलती है, वहां रहने वाले लोगों को कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ता है।

8. घर में कम से कम एक पेंडुलम वाली घड़ी जरूर रखनी चाहिए। मान्यता है कि पेंडुलम वाली घड़ी इंसान के बुरे समय को दूर कर सकती है। ये घड़ी ड्राइंग रूम में लगानी चाहिए।

9. घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बचना चाहिए। साथ ही दरवाजे पर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

10. शास्त्रों में दक्षिण को यम की दिशा माना जाता है। इस दीवार पर घड़ी लगाने से परिवार में तनाव बढ़ सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023