सुखी दांपत्य जीवन

सुखी दांपत्य जीवन का उपाय

१. यदि कोई स्त्री रात्रि के समय एक चुटकी सिन्दूर
अपने पति के सिराहने रखे और प्रातः बिस्तर पर उठने
से पहले (पलंग से उतरने से पूर्व) ही वह सिंदूर अपनी मांग
में भर ले तो पति-पत्नी का दाम्पत्य जीवन खुशहाल
बना रहेगा।

२. यदि पत्नी सदैव अपने हाथ में पीली चूड़ी पहन के
रखे तो भी दाम्पत्य जीवन में प्रेम व सुख बना रहेगा।

३. विवाह पश्चात विदाई के समय यदि एक लोटे
पानी में एक चुटकी हल्दी, एक रूपये का सिक्का व
गंगाजल डालकर दुल्हन के सर पर से ग्यारह बार उसार
कर उसके आगे दाल दिया जाय तो उसका वैवाहिक
जीवन सदैव सुखमय बना रहेगा।

४. विवाह से चार दिन पहले साबुत हल्दी की सात
गाँठ, पीतल के सात सिक्के, थोड़ा सा केसर, गुड तथा
चने की दाल इत्यादि सामग्री क पीले वस्त्र में
बांधकर कन्या अपनी ससुराल की देश में ओर उछाल दें।
इस टोटके से कन्या का दाम्पत्य जीवन सुखमय बना
रहेगा।

५. यदि कभी कोई स्त्री दान करना चाहे तो दान
सामग्री में लाल सिंदूर के साथ इत्र की शीशी, चने
की दाल तथा केसर अवश्य रखें। इससे पति की आयु में वृद्धि होती है।

६. यदि विवाहित स्त्री नित्य प्रतिदिन दुर्गा
चालीसा का पाठ करे एवं माँ दुर्गा के १०८ नामों
का जाप करे तो उस स्त्री का परिवार खुशहाल और
दाम्पत्य प्रेम अटूट बना रहेगा।

७. यदि पुराना खुला ताला सात बार शरीर पर से
घडी की उलटी दिशा में घुमाकर अँधेरे में गुपचुप चौराहे
पर रख आएं। पीछे मुड़कर ना देखें। यह उपाय शुक्ल पक्ष के गुरुवार को प्रातः मुँह अँधेरे करें तो उस कन्या का विवाह शीघ्र ही होगा।

८. विवाहित स्त्री अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल
बनाने के लिए यदि प्रतिदिन केले के वृक्ष का पूजन करे
साथ ही किसी वृद्धा स्त्री का आशीष ले तो उसे
सौभाग्य प्राप्त होता है।

९. लाल रंग के कपडे की थैली में पिली सरसों के साथ
दो अभिमंत्रित गोमती चक्र रख दें। एक गोमती चक्र
पर पति का नाम तथा दूसरे गोमती चक्र पर अपना
नाम लिखें। तत्पश्चात थैली बंद करके अलमारी में रख
दें। इससे पति-पत्नी में आपस में प्रेम बढ़ता है।

१०. यदि पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में कलह हो तो
अपने शयन कक्ष में पति अपने तकिये के नीचे लाल
सिंदूर रखे एवं पत्नी अपने तकिये के नीचे कपूर रखें।
तत्पश्चात प्रातः काल पति आधा सिंदूर घर में कहीं
भी गिरा दे एवं आधे से अपनी पत्नी की मांग भर दें।
पत्नी कपूर जला दे। इससे पति-पत्नी में प्रेम बना रहता
है।

११. यदि स्त्री कनेर के पुष्प क पानी में पीसकर अपने
पति के माथे पर तिलक करे तो पति कभी भी किसी
अन्य स्त्री से सम्बन्ध नहीं बनाएगा।

१२. संक्रांति के पुण्यकाल में इतवार के अलावा गोमूत्र
का छिड़काव पुरे घर में करने से पति-पत्नी में प्रेम बना
रहता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023