कोई भी परेशानी हो, घर लाएं पिरामिड.... मिलेगी हर परेशानी से मुक्ति सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत ,वास्तु में पिरामिड को ऊर्जा संतुलित करने वाला माना है। यही कारण है नकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को दूर करने से हर प्रकार के वास्तु दोषों को बिना तोड़-फोड़ खत्म करने तक में पिरामिड का प्रयोग किया जाता है। हम यहां आपको पिरामिड से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे हैं जो न सिर्फ आपके घर को बुरी नजरों से बचायेंगे बल्कि आपकी बुरी आदतों को भी दूर करेंगे। घर के किस हिस्से में रखने पर यह कैसा प्रभाव डालता है पिरामिड न सिर्फ वास्तुदोषों को दूर करता है बल्कि यह कई सकारात्मक ऊर्जाओं का स्त्रोत भी है। अगर आप अपने घर पिरामिड लाते हैं तो समझ लीजिये कई समस्याओं का समाधान ले आए हैं। इसे घर में रखें या ऑफिस में, यह कई विपत्तियों को आपसे दूर रखता है। आइये जानते हैं कि पिरामिड को घर के किस हिस्से में रखने पर यह कैसा प्रभाव डालता है बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी 1. पिरामिड कई बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी होते हैं। अगर आपमें कोई बुरी आदत है तो अपने कमरे के उस कोने में पिरामिड रखें जहां आप सबसे ज्यादा वक्त गुजारते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे नियमित रूप से साफ करें ताकि इसपर धूल-गंदगी ना जमें। गंदगी जमा होने से इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और इसका प्रभाव कम हो जाता है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव 2. अगर परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो समझ लीजिये कि आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है। पिरामिड सकारात्मक ऊर्जा का एक स्रोत है। इसलिये ऐसी परिस्थिति में घर में पिरामिड स्थापित करें। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहित कर आपके घर में एक संतुलित और सकारात्मक माहौल बनाएगा जो परिवार के हर सदस्य को मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा। ध्यान केंद्रित करने के लिए 3. बच्चों का पढ़ाई में ध्यान ना लगता हो, तो उनके कमरे में पिरामिड रखें। ध्यान केंद्रित ना होना कई बार वास्तु दोषों के कारण भी होता है, लेकिन हर वास्तु दोष को आप समझ नहीं पाते और उसका उपाय ना करना ऐसी परेशानियां खड़ी करती हैं। पिरामिड से निकलने वाली शक्तिशाली किरणें इन दोषों को दूर कर बच्चों को बेकार और ध्यान भटकाने वाली सोच से दूर रखती है। ऊर्जाओं को संतुलित रखने में 4. पिरामिड आपके घर की लगभग हर समस्या दूर कर सकता है। घर में जहां जेनरेटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या मशीनें रखी हों, ऐसे स्थानों पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल ऊर्जा उत्पन्न होती है जो मानसिक अशांति और कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करती है। पिरामिड इन ऊर्जाओं को संतुलित रखने में मदद करता है। व्यवसायिक लाभ 5. ऑफिस या फैक्ट्री के रिशेप्सन पर वास्तु-उपाय के रूप में पिरामिड रखा जाये तो इसका सकारात्मक प्रभाव वहां काम करने वाले हर कर्मचारी और वहां होने वाले हर कार्य पर पड़ता है। इससे आपको कई तरह के व्यवसायिक लाभ भी मिल सकते हैं। सहयोग की भावना 6. ऑफिस के मध्य में किसी खास स्थान पर रखा पिरामिड वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बीच सहयोग की भावना लाता है। गार्डन एरिया में रखना 7. वास्तु के अनुसार पिरामिड को घर के अंदर रखना जितना लाभदायक है, उतना ही लाभप्रद इसे गार्डन एरिया में रखना भी है। यह पौधों को बढ़ने में मदद करता है। पिरामिड को आप किसी नवजात पौधे के पास रखें तो और भी बेहतर है। नकारात्मक ऊर्जा 8. वास्तु के अनुसार आप बालकनी में भी पिरामिड को रख सकते हैं ताकि यह बाहर की गलियों से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को खुद में समाहित कर ले। इसके अलावा आप इसे दरवाजे पर भी रख सकते हैं लेकिन यह किसी को दिखाई नहीं देना चाहिए दरवाजे पर पिरामिड हर रोज आपके यहां जितने लोग आते हैं, उन सबकी भावनाएं और ऊर्जाएं अलग-अलग होती है। पिरामिड को दरवाजे पर रखने से वे ऊर्जाएं दरवाजे तक ही रह जाती हैं और अंदर नहीं आ पातीं।L

कोई भी परेशानी हो, l
सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत ,वास्तु में पिरामिड को ऊर्जा संतुलित करने वाला माना है। यही कारण है नकारात्मक ऊर्जा प्रवाह को दूर करने से हर प्रकार के वास्तु दोषों को बिना तोड़-फोड़ खत्म करने तक में पिरामिड का प्रयोग किया जाता है। हम यहां आपको पिरामिड से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु उपाय बता रहे हैं जो न सिर्फ आपके घर को बुरी नजरों से बचायेंगे बल्कि आपकी बुरी आदतों को भी दूर करेंगे।

घर के किस हिस्से में रखने पर यह कैसा प्रभाव डालता है

पिरामिड न सिर्फ वास्तुदोषों को दूर करता है बल्कि यह कई सकारात्मक ऊर्जाओं का स्त्रोत भी है। अगर आप अपने घर पिरामिड लाते हैं तो समझ लीजिये कई समस्याओं का समाधान ले आए हैं। इसे घर में रखें या ऑफिस में, यह कई विपत्तियों को आपसे दूर रखता है। आइये जानते हैं कि पिरामिड को घर के किस हिस्से में रखने पर यह कैसा प्रभाव डालता है

बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी

1. पिरामिड कई बुरी आदतों को छुड़ाने में प्रभावी होते हैं। अगर आपमें कोई बुरी आदत है तो अपने कमरे के उस कोने में पिरामिड रखें जहां आप सबसे ज्यादा वक्त गुजारते हैं। बस ध्यान रखें कि इसे नियमित रूप से साफ करें ताकि इसपर धूल-गंदगी ना जमें। गंदगी जमा होने से इससे निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है और इसका प्रभाव कम हो जाता है।

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

2. अगर परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो समझ लीजिये कि आपके घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा है। पिरामिड सकारात्मक ऊर्जा का एक स्रोत है। इसलिये ऐसी परिस्थिति में घर में पिरामिड स्थापित करें। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाहित कर आपके घर में एक संतुलित और सकारात्मक माहौल बनाएगा जो परिवार के हर सदस्य को मानसिक और शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा।

ध्यान केंद्रित करने के लिए

3. बच्चों का पढ़ाई में ध्यान ना लगता हो, तो उनके कमरे में पिरामिड रखें। ध्यान केंद्रित ना होना कई बार वास्तु दोषों के कारण भी होता है, लेकिन हर वास्तु दोष को आप समझ नहीं पाते और उसका उपाय ना करना ऐसी परेशानियां खड़ी करती हैं। पिरामिड से निकलने वाली शक्तिशाली किरणें इन दोषों को दूर कर बच्चों को बेकार और ध्यान भटकाने वाली सोच से दूर रखती है।

ऊर्जाओं को संतुलित रखने में

4. पिरामिड आपके घर की लगभग हर समस्या दूर कर सकता है। घर में जहां जेनरेटर, वॉशिंग मशीन, फ्रिज जैसे भारी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या मशीनें रखी हों, ऐसे स्थानों पर भारी मात्रा में इलेक्ट्रिकल ऊर्जा उत्पन्न होती है जो मानसिक अशांति और कई प्रकार के वास्तु दोष उत्पन्न करती है। पिरामिड इन ऊर्जाओं को संतुलित रखने में मदद करता है।

व्यवसायिक लाभ

5. ऑफिस या फैक्ट्री के रिशेप्सन पर वास्तु-उपाय के रूप में पिरामिड रखा जाये तो इसका सकारात्मक प्रभाव वहां काम करने वाले हर कर्मचारी और वहां होने वाले हर कार्य पर पड़ता है। इससे आपको कई तरह के व्यवसायिक लाभ भी मिल सकते हैं।

सहयोग की भावना

6. ऑफिस के मध्य में किसी खास स्थान पर रखा पिरामिड वहां काम करने वाले कर्मचारियों के बीच सहयोग की भावना लाता है।

गार्डन एरिया में रखना

7. वास्तु के अनुसार पिरामिड को घर के अंदर रखना जितना लाभदायक है, उतना ही लाभप्रद इसे गार्डन एरिया में रखना भी है। यह पौधों को बढ़ने में मदद करता है। पिरामिड को आप किसी नवजात पौधे के पास रखें तो और भी बेहतर है।

नकारात्मक ऊर्जा

8. वास्तु के अनुसार आप बालकनी में भी पिरामिड को रख सकते हैं ताकि यह बाहर की गलियों से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को खुद में समाहित कर ले। इसके अलावा आप इसे दरवाजे पर भी रख सकते हैं लेकिन यह किसी को दिखाई नहीं देना चाहिए

दरवाजे पर पिरामिड

हर रोज आपके यहां जितने लोग आते हैं, उन सबकी भावनाएं और ऊर्जाएं अलग-अलग होती है। पिरामिड को दरवाजे पर रखने से वे ऊर्जाएं दरवाजे तक ही रह जाती हैं और अंदर नहीं आ पातीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023