घर कीअंशाति को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति लगानी चाहिए।

घर में खुशहाली और शांति का माहौल तभी बना रह सकता है। जब परिवार के लोगों के बीच प्यार और समझ हो। मगर कई बार आपसी समझ में कमी और नकारात्मक विचारों के कारण घर में अंशाति फैल जाती है। इस अंशाति को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति लगानी चाहिए।
अक्सर लोगों को घर या फिर दफ्तर में हाथी की मूर्ति लगाने के लिए कहा जाता है। एेसा करने से नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता। घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और लोग मिल-जुलकर रहते हैं। इसके अलावा भी घर में हाथी की मूर्ति या चित्र लागाने से कई फायदे होते हैं।
हाथी की कौन सी मूर्ति या चित्र घर में लगाना फायदेमंद
घर परिवार में सुख-शांति लाने के हाथी की वह मूर्ति या चित्र लगाएं जिसमें उसकी सूंड नीचे की ओर हो। वहीं, जिस मूर्ति में हाथी का सूंड ऊपर की ओर रहती है। ऐसी मूर्ति से धन-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।
1. पति-पत्नी की दूर मिटाएं
पति-पत्नी के बीच की तकरार को खत्म करने के लिए घर में हाथी की मूर्ति या फिर चित्र लगाएं। बैडरूम में इस चित्र को लगाने से कपल्स में प्यार बना रहता है। आप चाहें तो कमरे में हाथी के बच्चों की मूर्ति भी लगा सकते हैं।
2. संतान प्राप्ति के लिए
बहुत से एेसे जोड़े हैं जो मां-बाप बनने के सुख सें वंचित हैं। संतान प्राप्ति के लिए कपल्स अपने कमरे में 7 हाथों वाली मूर्ति या फिर चित्र लगाएं। एेसा करना शादीशुदा जोड़े के लिए शुभ माना जाता है।
3. बच्चों को आज्ञाकारी बनाने के लिए
हर माता-पिता यही चाहते हैं कि उनके बच्चे आज्ञाकारी हो। उनकी हर बात को मानें, पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार हो। अगर भी अपने बच्चे में यह सब गुण चाहते हैं तो उसे स्टडी टेबल पर हाथी की मूर्ती रख दें। एेसा करने से उनको पढ़ी हुई बातें ज्यादा समय तक याद रहेंगी।
4. सफलता प्राप्त करने के लिए
हाथी की मूर्ति या चित्र घर में लगाना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हाथी की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखें। इस दिशा में हाथी मूर्ति रखने से घर परिवार में खुशहाली आने के साथ ही जीवन में सफलता भी मिलने लगेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

White discharge...सफेद पानी का आना

परमा एकादशी व्रत कथा (Parama Ekadashi Vrat Katha)

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023