वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े

दौड़ते हुए घोड़े
जीवन में सफलता हासिल करने के लिए सबसे जरूरी होता है इंसान को ऊर्जावान होना. स्वस्थ होना.

अगर आप ऊर्जा से भरपूर हैं और आपमें कार्य करने की क्षमता प्रबल है तो सफलता आपके कदम चूमेगी, इसमें कोई दो राय नहीं.

आज हम आपको घोड़े की तस्वीर से रिलेटेड उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपकी किस्मत को चमकाने में काफी सहायक होंगे.

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है. दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं. खासकर 7 दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार 7 अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है.

ध्यान देने वाली बात है कि इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे, सात जन्म इत्यादि इसलिए 7 नंबर को प्रकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है.

इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

परमा एकादशी व्रत कथा (Parama Ekadashi Vrat Katha)

White discharge...सफेद पानी का आना