बालो का झड़ना balo ka jhadna


बालो का झड़ना, बालो का झड़ना कैसे बंद करे, बहुत ही झड़ते हैं बाल क्या करूँ, बालो को healthy कैसे रखूं,सबके बाल कितने शाइनी और हेल्थी है मेरे क्यों नही क्या आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं।☺


तो चलिए आज इन्ही सबका जवाब दे दिया जाए।

घरेलू नुस्खे रोकेंगे बालों का झड़ना
बाल झड़ने को रोकने के उपाय : 

आप अपने गिरते बालों से दुखी हैं? तो रोजाना कुछ मिनटों के लिए सिर की मसाज करें, मगर गीले बालों में कंघी कतई न करें ।

बालों की मसाज :

नियमित रूप से कुछ मिनट के लिए सिर में चंपी करें, ऐसा करने से रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी ।

सिर की त्वचा का सही रक्त प्रवाह बालों की जड़ों को सक्रिय रखता है । सिर की मसाज जैतून या नारियल तेल में दो बूंद नींबू का रस मिलाकर करें । एक घंटे बाद शैंपू कर लें ।


घरेलू हेयर स्पा :

गर्म पानी में जैतून के तेल की कुछ बंदूें मिलाएं और इसमें दो मिनट के लिए एक तौलिया डुबोकर रखें । बाद में उस तौलिए से बालों को ढंक लें ।  यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक स्पा होगा । 

प्राकृतिक रस या जूस :

आप अपने सिर की त्वचा पर लहसुन, प्याज या अदरक का रस लगा सकते हैं । इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह में अच्छी तरह धो लें ।

गीले बालों में कंघी कभी न करे:

 
बालों को मजबूत रखने के लिए गीले बालों में कंघी न करना सबसे बेहतर उपाय है । गीले बालों में कंघी करने से बाल ज्यादा टूटते हैं। अगर बहुत जल्दबाजी हो,फिर भी बाल को हल्का सूखने दीजिए, तब कंघी से संवारिए ।




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

White discharge...सफेद पानी का आना

परमा एकादशी व्रत कथा (Parama Ekadashi Vrat Katha)

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023