गुरुवार के दिन जरूर करें ये छह उपाय, बदल जाएगी किस्मत

गुरुवार के दिन जरूर करें ये छह उपाय, बदल जाएगी किस्मत



गुरुवार के उपाय करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। उसके ज्ञान में वृद्धि होती है और संतान प्राप्ति के लिए गुरुवार के उपाय कारगर माने गए हैं। इसके साथ ही गुरुजनों का आशीर्वाद पाने के लिए भी गुरुवार के उपाय महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। ज्योतिष में कुंडली में बृहस्पति ग्रह की मजबूती के लिए गुरुवार के उपाय करने को कहा गया है। गुरुवार के उपाय इस प्रकार हैं -


पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें  
इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए।

भोजन में इन चीजों को ग्रहण करें और इनका परहेज
भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। संभव तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए।

महिलाओं को अवश्य करना चाहिए इस दिन व्रत
गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।


इस दिन केला न खाएं
इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।


पूजा अवश्य करें 
इस दिन पूजा अवश्य करें और संभव हो तो मंदिर भी जाएं।

गुरुवार के दिन इन वस्तुओं का करें दान 
गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिल्क की साडियों को कैसे साफ करें (धोएं/wash)

रेशम की पुरानी सिल्क की साड़ियों का क्या करें

March maah ki पापमोचनी एकादशी व्रत कब है 2025