किस वार को किस रंग के कपड़े पहने और क्यों????

दिन के हिसाब से पहनें इस रंग की ड्रेस, मिलेगी SUCCESS 


ग्रहों की कुदृष्टि से बचने के लिए जरूरी है कि आप उन्ही पसंद के रंग पहनें, ताकि वह आपके प्रति थोड़ा शांत रहें। 

सप्ताह में सात दिन होते हैं और हर दिन की अपनी एक अलग पहचान होती है। जैसे हर दिन हमारे लिए खास होता है, वैसे ही हर रंग भी हमारे लिए खास होता है।
ज्योतिषशास्त्र भारत की प्राचीनतम विद्याओं में से एक है। वैज्ञानिक तकनीकों से सौरमंडल की खोज भले ही बाद में की गई हो लेकिन हमारे पौराणिक इतिहास में भी ग्रहों की चाल और दिशाओं के अनुसार ज्योतिष से जुड़ी भविष्यवाणियां की जाती रही हैं।
आपकी कुंडली के अच्छे-बुरे ग्रह आपके कपड़ों के रंग से भी प्रभावित होते हैं। लकी रंग,यह कहना गलत नहीं हैं कि सप्ताह के कौन से दिन आप किस रंग के कपड़े पहनते हैं यह आपकी कुंडली के ग्रहों पर अच्छा-बुरा असर डालते हैं।

ग्रहों की कुदृष्टि से बचने के लिए जरूरी है कि आप उन्ही पसंद के रंग पहनें, ताकि वह आपके प्रति थोड़ा शांत रहें।

 रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। हर रंग में उसके गुण और खासियत छुपी होती है। यह रंग हमारे जीवन के साथ भाग्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इन सात दिन में,सारे दिनों को बेहतर बनाने के लिए उस दिन के अनुसार कपड़ों के रंगों का चयन करने से वह दिन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते है कौन से दिन किस रंग के कपडे पहनने चाहि ए

सोमवार- सोमवार शिवजी का दिन मतलब शीतल, शांत और चन्द्र दिन रहता है। इस दिन सफ़ेद और एकदम हल्के रंग का वस्त्र पहनाना फायदेमंद होता है, जैसे सफेद, सिल्वर,क्रीम, हल्का गुलाबी, हल्का नीला, सामानी, और हल्का पीला। सारे सफ़ेद और सौम्य रंग जो आंखों को शीतलता दे।


इस रंग को पहनने से दिन शीतल, शांत और अच्छा निकलता है। सोमवार का दिन चंद्र देव का दिन है और इस दिन वह मुख्य रूप से प्रभावी रहते हैं। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में चंद्र से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं। डिप्रेशन में लाभदायक होता है । यह भी सत्य है कि सफेद रंग मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ सकारात्मकता और पवित्रता का भी प्रतीक है।


मंगलवार- यह दिन बजरंगबली का दिन है। इस दिन भगवा, संतरा, संतरा-पीला, सिंदूरी-संतरा जैसे रंग पहनना फायदेमंद होता है। यह रंग दिन को स्फुर्ति और वीरता प्रदान करता है और दिन को आकर्षक बनाता है। मंगलवार के दिन लाल कपड़े पहनने से भीतरी उत्साह और कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। लाल रंग सौभाग्य की भी निशानी है इसलिए सुहागिनें इस रंग को ज्यादा पहनती हैं।


बुधवार- बुधवार गणेशजी का दिन कहा जाता है। गणेशजी को दूर्वा याने हरा रंग प्रिय होता है। इसलिए बुधवार को हरे रंग का वस्त्र पहने। इस दिन बुध ग्रह भी इसी रंग में दिखाई देता है। यह रंग पहनने से आपका दिन मंगल होगा।

विद्या और ज्ञान से परिपूर्ण बीतेगा। इस रंग से आपके जीवन में हरियाली सुख और शांति बनी रहेगी। बुध ग्रह हरे रंग का होता है और यह दिन शिवपुत्र गणेश को समर्पित है। बुध ग्रह सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह है, जिसका व्यक्ति के जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।


गुरुवार-गुरुवार, विष्णु और साईं बाबा का दिन माना जाता है। इन दोनों को ही पीला रंग पसंद होता है। इसलिए गुरुवार को पीला रंग धारण करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा सुनहरा नारंगी रंग पहन सकते है। इससे आपका दिन शुभ होगा।


गुरुवार का दिन बृहस्पति को समर्पित है और बृहस्पति को सभी ग्रहों में गुरु का दर्जा दिया गया है। बृहस्पति भाग्य, संपन्नता, धन और संतान का कारक है। वृहस्पति को प्रसन्न रखने के लिए जातक को इस दिन विशेष तौर पर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। जो लोग पीला रंग पसंद करते हैं वे लोग काफी सामाजिक, मिलनसार और धैर्य रखने वाले होते हैं।


शुक्रवार-यह दिन जगतजननी और देवीयों का दिन माना जाता है और देवियों को सबसे ज्यादा लाल रंग प्रिय होता है। वैसे तो इस दिन सारे गहरे रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। लेकिन लाल रंग धारण करना अच्छा रहेगा। साथ ही इस दिन फूलों वाले प्रिंटेड कपडे पहनना भी शुभ और मंगलकारी होता है।


शनिवार-शनिवार शनि देव का दिन होता है। इस दिन गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा,जामुनी,बैंगनी, जो काला सामान दिखाई दे वैसे रंग के कपडे धारण करना अच्छा और लाभदायक रहता है। यह सारे रंग आपको आत्मविश्वास और उत्साहित बनाते है और हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करते है। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव सूरत से काले हैं और ज्योतिष के अनुसार उन्हें काला, भूरा, नीला जैसे डार्क रंग बहुत पसंद हैं। शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए जातकों शनिवार के दिन डार्क रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


रविवार-सूर्य देव का दिन कहा जाता है। इस दिन गुलाबी, संतरा, सुनहरा रंग धारण करें। इस दिन खिले खिले रंग पहनने से दिन अच्छा गुजरता है और स्वभाव में तेज आता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है और ज्योतिष भाषा में सूर्य को अलगाव का ग्रह कहा जाता है।

अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य का प्रभाव नकारात्मक पड़ रहा है तो उसे सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग पहनना चाहिए। रविवार सूर्य ग्रह का दिन है। इस दिन लाल या गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। लाल रंग शत्रु नाशक माना गया है। कुंडली में सूर्य की कमजोर स्थिति हो तो आत्मविश्वास में कमी होती है। रविवार को लाल रंग के वस्त्रों को पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है। इनके अलावा कुछ रंग हमारे लिए हर समय लकी होते है। चाहे बुधवार हो या शनिवार। उस रंग के कपड़े पहनने पर बार-बार लाभ होता है। वो कलर हमारा लकी कलर होता है। लकी कलर के कपड़े अपनी इच्छा के अनुसार पहन सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023