वास्तु घर में समृद्घि और उन्नति के लिए क्या करें

हर व्यक्ति का स्वभाव उसके शरीर में मौजूद एलिमेंट पर निर्भर करता है। हम बाहर से देखकर किसी के बारे में राय बना लेते हैं लेकिन उसका वो व्यवहार उसके नियंत्रण में नहीं होता। फायर एलिमेंट के व्यक्ति का व्यवहार फायर की तरह ही होगा। अगर आप यह जान लें कि व्यक्ति किस एलिमेंट का है तो आपको उसे समझना आसान हो जाएगा।
दिन के सिर्फ ढाई मिनट लगातार 40 दिन मेडिटेशन करने से आपको अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगेंगे। बच्चों के साथ हर दिन मेडिटेशन करिए।
पोश्चर ठीक रखना जरूरी
कुछ भी सीखने के लिए आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है अपना पोश्चर ठीक रखना। एकदम सीधे बैठिए। कोई भी सूचना डाउनलोड करें स्पाइन सीधी रखें तभी फ्लो तेजी से होगा।
पॉजिटिव एनर्जी लेने के लिए हाथ पैर खोलकर रखें
जब आपको कोई नकारात्मक व्यक्ति मिले तो हमेशा पैर और हाथ को क्रॉस करके रखें जिससे उसकी एनर्जी आपमें न आ सके और जब कोई सकारात्मक सोच का व्यक्ति मिले जिसकी एनर्जी आप चाहते हों तो हाथों और पैरों को खोलकर रखें।
अपना नाम खुद रोशन करें
अधिकांश पेरेंट्स सोचते हैं बच्चे को ऐसा बनाएं कि वो हमारा नाम रोशन करे। अपनी चाह उस पर थोपने की जगह आप खुद ही ऐसा बनिए कि आपका नाम रोशन हो।
खुद को समय दीजिए
पूरे जीवन में जो भी आप दूसरों पर इन्वेस्ट करते हैं वो बर्बाद होता है। जो लोग आपके सपोर्ट से बनते हैं वो भी आपको नहीं पूछते। इसलिए सिर्फ अपने पर इन्वेस्ट करिए। जब आप अपने आपको ग्रो करोगे तभी लोग आपको पूछेंगे। अपने लिए समय निकालिए। परिवार को समय दीजिए, लेकिन खुद के लिए समय जरूर निकालिए।
हर दिन कुछ देर प्रार्थना करें
कोई भी ज्वेलरी, नया कपड़ा खरीदने के बाद पहले भगवान के पास रखें। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। भगवान को किसी ने देखा नहीं, लेकिन फिर भी जो पॉजिटिव विचार और एनर्जी उनसे हमें मिलती है उसी से लगता है सब काम हो गया। यही पॉजिटिव एनर्जी पूरे घर में फैल जाती है।
घर में समृद्घि और उन्नति के लिए क्या करें
- लक्ष्मी के आठ रूपों को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।
- पूर्व में बहुत सारे पेड़ पौधे लगाएं। ऐसे पौधे जो नीचे से ऊपर बढ़ते हों ऊपर से नीचे नहीं। जैसे मनीप्लांट, बांस, पाम।
- दक्षिण दिशा में लाल या गोल्डन रंग का सामान रखें इससे धन और समृद्घि आती है।
- अपने शरीर के हर भाग से, घर की हर चीज से बात करिए।
कैसे जानें आप किस एलिमेंट के हैं
स्पेस एलिमेंट : एकदम शांत, अपनी दुनिया में रहने वाले। किसी बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं करते। जरूरत से ज्यादा स्पेस एलिमेंट ठीक नहीं है।
वाटर एलिमेंट : बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं। आंसू जल्दी आते हैं इसलिए पानी बहुत पीते हैं। किसी भी तरह से अपना काम करवा लेते हैं।
एयर एलिमेंट : चुलबुला व्यवहार होता है। हमेशा एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। एक साथ कई काम कर लेते हैं। हंसी मजाक पसंद करते हैं।
फायर एलिमेंट : हमेशा खुद आगे रहते हैं। अपना नाम चाहते हैं। रॉयल नेचर के होते हैं। जहां भी जाते हैं अपनी खास पहचान बना लेते हैं।
अर्थ एलिमेंट : सिर्फ काम करते हैं, कौन क्या सोच रहा है कोई मतलब नहीं। सिक्यूरिटी चाहते हैं इसलिए लगातार अपना दायरा बढ़ाते रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023