जब आपको मिलने लगें ये संकेत, समझिए जल्द मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन

जब आपको मिलने लगें ये संकेत, समझिए जल्द मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन



माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। हिंदू शास्त्रों और पुराणों में बताया जाता है कि अगर किसी पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाती है, तो उसके समस्त दुख दूर हो जाते हैं। उसे कभी धन और वैभव की कमी नहीं होती है।

 लेकिन मां लक्ष्मी को चंचल स्वभाव का माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी एक जगह टिककर नहीं रहतीं।

ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी के आगमन से पहले वह कुछ संकेत देती हैं। जिनके जरिए धन लाभ की जानकारी होती है। तो

आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही मुख्य संकेतों के बारे में, जो मां लक्ष्मी के आगमन के सूचक हैं।

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है। कहते हैं कि उल्लू के आसपास दिखने पर समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं और वह जल्द ही आगमन करने वाली हैं।


हरियाली को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर अचानक आपके आसपास हरियाली बढ़ गई है या फिर हरी चीजें आपको आकर्षित करने लगी हैं। तो समझना चाहिए कि मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। 

इसके अलावा अगर आपको कोई घर के बाहर झाडू लगाते हुए अक्सर दिखने लगे, तो समझिए कि आपकी किस्मत जल्द ही पलटने वाली है।

इसके अलावा अगर कोई भिखारी आपको दिख जाए सुबह सुबह तो उसे भी मां लक्ष्मी की प्रसननता का प्रतीक समझना चाहिए

अगर आप किसी को पैसे दे रहे है और आपके हाथ से पैसे छूट जाए तो ये भी मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना गया हैं

अगर सुबह उठते ही आपको कोई भारी हुई पानी की बाल्टी, घड़ा या कोई भी बर्तन ले जाते हुए दिखे तब भी उसको लक्ष्मी आगमन का प्रतीक समझना चाहिए

सुबह सुबह उठते ही कोई सुहागन स्त्री दिख जाए तो इसे भी लक्ष्मी आगमन का प्रतीक समझना चाहिए

सुबह उठते ही अगर आपको शंख या घंटो की आवाज़ सुनाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होने वाली है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023