ऊनी कपड़ों को कैसे धोए की उनकी कोमलता बनी रहे..neetutomar.blogspot.com


ऊनी कपड़ों की कोमलता को रखें बरक़रार, अपनाएं ये टिप्स दमदार!
क्या आपके ऊनी कपड़ों से कोमलता हुई गायब? तो फ़िक्र न करें, आप इन घरेलु नुस्ख़ों से ऊनी कपड़ों को फिर से कोमल बना सकते हैं।
ऊनी कपड़ों की सही तरीक़े से देखभाल न करने पर कुछ समय बाद इन्हीं कपड़ों की कोमलता छू हो सकती है। पर कुछ आसान तरीकों से आप ऊनी कपड़ों को फिर से कोमल बना सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं इन आसान टिप्स के बारे में।

१) विनेगर और माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें
ऊनी कपड़ों की कोमलता बरक़रार रखने के लिए आप विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले कपड़े पर लगे लेबल को पढ़ें। अगर लेबल पर ‘मशीन वॉश’ लिखा है, तो मशीन में १ कप माइल्ड डिटर्जेंट डालकर साधारण सायकल पर ऊनी कपड़ों को धोएं। अब रिंस सायकल शुरू होने से पहले मशीन में २ कप व्हाइट विनेगर मिलाएं। रिंस सायकल ख़त्म होने के बाद ऊनी कपड़ों को बाहर निकाले। इन्हें ड्रायर में न सुखाएं।
ऊनी कपड़ों को सुखाने के लिए साफ़ तौलिए को समतल सतह पर रखें। अब कपड़ों को इसपर रखें और तौलिए को लपेटें। फिर हल्के हाथों से इसे दबाएं। इससे तौलिया कपड़ों से सारा पानी सोख लेगा। जब तौलिया पानी सोख लेगा तब कपड़ों को बाहर निकालें। अब फिर से साफ़ और सूखे तौलिए को समतल सतह पर रखें। अब इस पर कपड़ों को बिछाएं और इन्हें सूखने दें।
अगर लेबल पर ‘हैंड वॉश’ लिखा है, तो बाल्टीभर पानी में ३-४ छोटे चम्मच माइल्ड डिटर्जेंट मिलाएं। फिर इसमें ऊनी कपड़ों को धोएं। अब दूसरे बाल्टीभर गुनगुने पानी में २ कप विनेगर मिलाकर घोल तैयार करें और कपड़ों को १० मिनट तक इस घोल में भिगोकर रखें। फिर कपड़ों को ऊपर दी गई जानकारी के मुताबिक सुखाएं।
२) माइल्ड शैम्पू और फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर का इस्तेमाल करें
ऊनी कपड़ों को मुलायम रखने के लिए बाल्टीभर गुनगुने पानी में १/४ कप बेबी शैम्पू मिलाकर घोल तैयार करें। अब कपड़ों को इस घोल में १ घंटे के लिए भिगोकर रखें और फिर इन्हें साफ़ पानी से धोएं। अब फिर से बाल्टीभर गुनगुने पानी में ६ छोटे चम्मच फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर मिलाएं और इसमें कपड़ों को १ घंटे के लिए भिगोकर रखें। फिर कपड़ों को बाल्टीभर पानी में खंगालें। कपड़ों को सुखाने के लिए ऊपर दी गई प्रकिया का इस्तेमाल करें।
है ना आसान तरीक़े ऊनी कपड़ों की कोमलता बरक़रार रखने के !
टॉप टिप
गहरे और सफ़ेद रंग के ऊनी कपड़ों को अलग धोएं।

सीखिए ऊन के कपड़े, स्वेटर धोने का सही तरीका

सर्दियों का मौसम बस आने ही वाला है और ऐसे में सब अपने ऊनी कपड़े निकालने में व्यस्त होंगे। लेकिन पहनने के साथ साथ ऊनी कपड़ों की देखभाल भी बेहद जरूरी है। अक्सर ही ऐसा देखा गया है कि लोगों को सही तरीके से अपने ऊनी कपड़े धोने नहीं आते हैं जिस वजह से या तो उनके ऊनी कपड़े सिकुड़ जाते हैं या फिर ख़राब ही हो जाते हैं। हम आपको आज इस लेख के ज़रिए ऊनी कपड़े और स्वेटर धोने के सही तरीके से अवगत कराएंगे।
सबसे पहले ऊनी कपड़ों को धोने से पहले यह जान लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आपके ऊनी कपड़ों से रंग तो नहीं छूटते। अगर आपको पहले से ही इसकी जानकारी नहीं होगी तो आपके बाकी कपड़ों में भी यह छुटे हुए रंग लग सकते हैं। अतः यदि आपके ऊनी कपड़ों से रंग छूटते हैं तो उसे एक अलग बाल्टी में धोएं
उन के कपड़े धोते वक्त: क्या कर सकते हैं और क्या नहीं
1)  
ऊनी कपड़ों को कभी भी ठंडे पानी में ही सीधे सीधे तौर पर नहीं धोना चाहिए।
 इससे ऊनी कपड़ों और स्वेटर के सिकुड़ जाने की पूरी संभावना रहती है। गुनगुना पानी ही इन्हें धोने का सर्वोत्तम विकल्प है। इसके अलावा आप इन ऊनी कपड़ों को धोने के लिए रोज़ाना इस्तेमाल में लाए जाने वाले डिटर्जेंट का उपयोग न ही करें तो ही अच्छा रहेगा क्योंकि ये डिटर्जेंट आम कपड़ों को धोने के लिए तो ठीक ठाक ही हैं लेकिन नर्म ऊनी कपड़ों पर इनका असर थोड़ा ज्यादा सख्त हो जाता है। ये ऊनी कपड़ों के रेशों को जल्दी ही खराब कर देते हैं। इसी वजह से आप कुछ खास डिटर्जेंट का उपयोग कर सकते हैं जो ऊनी कपड़ों को बड़ी ही नर्मी के साथ साफ कर सकते हैं। आजकल बाजार में ऐसे कई सारे लिक्विड डिटर्जेंटउपलब्ध हैं जो बिना किसी नुकसान के ऊनी कपड़ों को बड़े ही अच्छे तरीके से धो सकते हैं।

2) 
धोने के बाद बात आती है ऊनी कपड़ों को सुखाने की। धोने के बाद आप ऊनी कपड़ों को बिल्कुल भी न निचोड़ें क्योंकि इससे ऊनी कपड़ों के ढीले पड़ जाने की अधिक संभावना बन जाती है और इसके अलावा कपड़ो के रेशे भी खराब हो सकते हैं। अतः ऊनी कपड़ों को सुखाने के लिए आप इन्हें बस हल्के हाथों से ही दबा कर इनसे पानी निकाल लें।

3) इसके बाद आप इन कपड़ों को बाहर सुखा सकती हैं। आप चाहें तो इन ऊनी कपड़ों को धूप में सुखा सकती हैं। एक और सावधानी जिसे हमें बरतनी चाहिए और वो यह है कि ऊनी कपड़ों को कभी भी लटका कर नहीं सुखाने चाहिए। अतः इन्हें या तो कुर्सी के सहारे या फिर लेटाकर ही सुखाएं।

इन सबके अलावा सभी कपड़ों के साथ उन्हें धोने के निर्देश भी सिले जाते हैं। अतः कभी भी ऊनी कपड़ों को धोने से पहले उसके साथ लगे हुए “वाश केअर लेबल” को पढ़ना बिल्कुल भी नहीं भूलें क्योंकि उसी में ही आपको उस कपड़ो को धोने की सही जानकारी मिलेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023