किस देवता या ग्रह के लिए कौन सा दीप जलाएं ?

🌼

किस देवता या ग्रह के लिए कौन सा दीप जलाएं ?

हिन्दू धर्म में हर देवी देवता की पूजा में दीपक जलाया जाता है  पूजा में आरती का महत्व जैसे है वैसे ही दीपक जलाने का महत्व है |

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देवी देवता की पूर्ण कृपा की प्राप्ति के लिए उनके अनुसार ही दीपक जलाना चाहिए |  दीपक कैसा हो, उसमे कौनसा तरल भरा हो और  उसमे कितनी बत्तियां हो | यह हमें ध्यान रखना चाहिए |




अगर हमें आर्थिक लाभ प्राप्त करना हो तो नियम पूर्वक अपने घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। अगर हमें शत्रुओं से पीड़ा हो तो सरसों के तेल का दीपक भैरव जी के सामने जलाना चाहिये।

शनि देवता -- भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए |

भैरव देवता -- काशी के कोतवाल भैरव के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जलाने की बात बताई गयी है |

हनुमान जी -- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का दीपक जलाये |

राहु केतु -- राहु केतु के के दोष की मुक्ति के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाये |

पितरो के लिए -- पितृ देवी देवताओ के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए |

माँ लक्ष्मी , विष्णु , गणेश , दुर्गा , शिवजी और अन्य देवी देवताओ के लिए गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करे |

किस देवता के कितने मुखी दीपक जलाये
—————————————————


भगवान श्री गणेश के लिए तीन बत्तियों वाला घी का दीपक जलाना चाहिए |

भैरव साधना के लिए सरसों के तेल का चौमुखी दीपक
जलाना चाहिए | यह शत्रु की परास्त कराने की शक्ति रखता है |

भगवान् विष्णु के दसावतार की आराधना के लिए दसमुखी दीपक जलाना चाहिए |

लक्ष्मी जी की प्रसन्नता के लिए घी का सात मुखी दीपक जलाना चाहिए |



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023