लहसुन नही खाये तब जब...



बढ़ जाएगा खतरा, अगर खाएंगें इन बीमारियों में लहसुन

लो ब्लड प्रेशर
अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए लोग उसमें लहसुन मिलाते हैं तो आज से ही इस आदत पर रोक लगायें। क्योंकि जिनको ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है अगर वो ज्यादा लहसुन का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर लो हो जाता है।

कम हीमोग्लोबिन
अगर आपके ब्लड में हीमोग्लोबिन की संख्या कम है तो आपको लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में लहसुन खाने से शरीर में हीमोलाइटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। आम तौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की संख्या कम होती है। ऐसे में अगर कम हीमोग्लोबिन की समस्या गंभीर स्थिति में है तो लहसुन का सेवन ना करें।
लिवर से जुड़ी समस्या
अगर किसी को लीवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या लीवर के बीमार होने के लक्षण कोई इंसान में खुद में देखता है तो उसे लहसुन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि लहसुन का अधिक सेवन करने से लिवर की समस्या बढ़ सकती है।
पेट की समस्या
अगर आपको पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है या पेट का संक्रमण है तो लहसुन का सेवन आपके लिए जानलेवा हो सकता है। इसके अलावा डायरिया, पेट का अल्सर आदि बीमारियों में लहसुन का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
बर्थ कंट्रोल पिल्स
आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी। लेकिन ये जानना आपके लिए काफी जरूरी है। बर्थ कंट्रोल पिल्स लेने के साथ में लहसुन का सेवन तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। तो कोई महिला अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रही है तो उसे लहसुन बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों चीजें काफी गर्म होती है। ऐसे में एक साथ इन चीजों का सेवन करने से शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसी तरह प्रेगनेंट महिला को भी लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मिसकैरिज होने का खतरा बढ़ जाता है।
जानिए कब लहसुन खाना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदेह
Do Not Eat Garlic In These Conditions: वैसे तो आयुर्वेद और एलोपैथी दोनों में ही सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना बहुत लाभदायक बताया गया है। साथ ही सब्जी में और चटनी के रूप में भी इसका प्रयोग फायदेमंद है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में लहसुन का उपयोग फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते है वो कौनसी स्थितियां है जब हमें लहसुन खाने से परहेज़ करना चाहिए।
अगर लो BP की प्रॉब्लम है – ज्यादा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। पहले से प्रॉब्लम हो तो न खाएं।
अगर एनीमिया है – लहसुन खाने से हीमोलिटिक एनीमिया यानी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है।
अगर लिवर की प्रॉब्लम है – पहले से लिवर प्रॉब्लम हो तो लहसुन न खाएं। ज्यादा लहसुन खाने से प्रॉब्लम बढ़ सकती है।
अगर पेट में प्रॉब्लम है – अगर पेट गड़बड़ रहता हो। अल्सर, डायरिया जैसी प्रॉब्लम हो तो लहसुन नहीं खाना चाहिए।
अगर बर्थ कंट्रोल पिल्स ले रहे हैं – ज्यादा लहसुन खाने से बर्थ कंट्रोल पिल्स का असर कम हो सकता है।
अगर प्रेग्नेंट हैं – लहसुन गर्म करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा खाने से मिसकैरिज होने का खतरा हो सकता है।
अगर होम्योपैथिक दवा ले रहे हैं – होम्योपैथिक दवा लेने वालों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। इससे दवा का असर नहीं होता है।
अगर सर्जरी करवाने जा रहे हैं – लहसुन खाने से खून पतला हो जाता है। सर्जरी के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
एलर्जी की प्रॉब्लम होने पर – जिन्हें लहसुन से एलर्जी है उनकी प्रॉब्लम लहसुन खाने से और बढ़ सकती है।

अगर खून पतला करने की दवा ले रहे हों – लहसुन खून को पतला करता है। पहले से इस तरह की दवा ले रहे हों तो प्रॉब्लम बढ़ सकती है


हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023