कछुआ खुशहाली का प्रतीक जाने उनकी सही दिशा रखने की

Vastu Tips: कच्छुए से चमक सकती है आपकी किस्मत, रखें सही स्थान पर



क्‍या आप फेंगशुई पर विश्‍वास रखते हैं? अगर, हां तो आपको अपने अपने घर में गुड लक लाने के लिए वास्‍तु के हिसाब से सही दिशा में कछुआ जरूर रखना चाहिए
 
क्‍या आपको अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी की कमी लगती है? क्‍या आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में सुख संपत्‍ती की कमी है? अगर हां, तो आपको अपने घर में कछुआ जरूर रखना चाहिए। दरअसल, कछुए को गुड लक का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई पर यदि आप विश्‍वास करती हैं, तो कछुए को न केवल घर में बल्कि अपने ऑफिस में भी जरूर रखें। यह आपको पॉजिटिव एनर्जी और तरक्‍की जरूर देगा। हां, इस बात का ध्‍यान जरूर रखें कि आपने कछुए को सही दिशा में रखा हो। अगर आपने सही दिशा में कछुए को रखा होगा तो यह ज्‍यादा अच्‍छा असर दिखाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कछुए को किस दिशा में रखने से जल्‍दी गुड लक और तरक्‍की मिल सकती हैं।
मेटल का कछुआ 
बाजार में आपको डेकोरेटिव आइटम के तौर पर मेटल के सुंदर-सुंदर कई कुछए मिल जाएंगे। यह आकार में बड़े और छोटे भी हो सकते हैं। यह कई डिजाइन में आपको बाजार में मिल जाएंगे। मगर, घर लाने के बाद आपको इन्‍हें सही दिशा में जरूर रखना चाहिए। अगर आप मेटल का कछुआ अपने घर में रख रहे हैं तो उसेके मुंह की दिशा हमेशा नॉर्थ या फिर नॉर्थ वेस्‍ट होनी चाहिए।
क्रिस्‍टल का कछुआ 
बाजार में आपको क्रिस्‍टर के सुंदर-सुंदर डिजाइन वाले कछुए भी मिल जाएंगे। इन कछुओं की कीमत थोड़ी ज्‍यादा होती है मगर, यह कछुए दिखने में बेहद आकर्षित होते हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि ये कछुए दिखने में जितने आकर्षक होते हैं उससे भी ज्‍यादा 
इनमे मौजूद पॉवर आपको पॉजिटिव एनर्जी देती हैं। क्रिस्‍टल के कछुए का मुंह हमेशा साउथ वेस्‍ट या फिर नॉर्थ वेस्‍ट में होना चाहिए। इससे आपके घर में गुड लक आता है।
मिट्टी का कछुआ 
अगर आपको बहुत महंगे डेकोरेटिव कछुए को नहीं खरीदना है तो आपको बाजार में बहुत ही कम दाम में मिट्टी के कछ़ए भी मिल जाएंगे। इनमें भी उतनी ही पावर होती हैं जितनी की दूसरे मटीरियल से बने कछुओं में होती है। आपको इन कछुओं को केवल सही दिशा में रखना जरूरी होता है। अगर आप घर में मिट्टी का कछुआ रखना चाहते हैं तो आपको कछुए के मुंह की दिशा को नॉर्थ ईस्‍ट, सेंटर या फिर साउथ वेस्‍ट रखना चाहिए। 

लकड़ी का कछुआ 
बाजार में आपको खूबसूरत लकड़ी के बारीक कटवर्क वाले डेकोरेटिव कछुए भी मिल जाएंगे। फेंगशुई के हिसाब से लकड़ी के कछुए भी घर में गुड लक लाने का प्रतीक होते हैं। अगर आप लकड़ी का कछुआ घर ला रही हैं तो ध्‍यान रखने कि उस कछुए का मुंह ईस्‍ट और साउथ ईस्‍ट ही होना चाहिए। ऐसा होने से कछुआ घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है।
अन्‍य टिप्‍स 
अगर आपको आपसी रिश्‍तों को मधुर बनाना है तो आपको अपने घर में कछुए की फैमिली को रखना चाहिए। फैमिली में आपको 2 से अधिक कछुओं को सेट मिलेगा। घर में धन की कमी न हो इसके लिए आपको कछुए को किसी डीप प्‍लेट में पानी और रंगीन पत्‍थरों के बीच ही रखना चाहिए । ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है और साथ ही इससे लंबी उम्र भी मिलती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023