शनिवार के उपाय जीवन को सफल और सरल बनाने के लिए part- 5

     Hello everyone,
आज शनिवार हैं औऱ इस पोस्ट में मैं जीवन को सफल और सरल बनाने के लिए हम शनिवार को क्या क्या उपाय कर सकते हैं जिससे शनिवार हमारे अनुकूल हो जाये और हम पर भारी न रहे।

     कहते हैं कि शनिवार शनि देव जी का वार ह और वो बहुत गुस्से वाले ग्रह है पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है सबका अपना काम होता है और शनिदेव जी का यही काम है कि वो हर इंसान को उसके कर्मो के हिसाब से फल दे और ये कर्म इस जन्म के ही नही पिछले जन्म के भी हो सकते हैं।पर उनके द्वारा दी जाने वाली सज़ा को कम किया जा सकता है औऱ इस ग्रह को अपने अनुकूल बनाया जा सकता हैं बस इन् कुछ उपायों के साथ....


1.      हर शनिवार को पीपल में मीठा जल चढ़ाने से जीवन मे सरलता व सम्पन्नता आती हैं।पित्र दोष निवारण अपने आप ही हो जाता है।


2.      हो सके तो गेहू शनिवार को ही पिसवायें संभव हो तो उसमें 5 मुट्ठी काले चने डाले इस प्रयोग से शांति सम्पन्नता मिलती है।


3.      हर शनिवार को घर मे काले चने या काली उडद दाल बनाये।


4.       हर शनिवार को घर या व्यापार स्थल की सफाई अच्छे से करके कार्य में न आने वाली चीज़ों को फेंक देवे साथ ही गौ मूत्र का छिड़काव या गंगा जल का छिड़काव से दरिद्रता निवारण में सफलता मिलेगी।


5.    सफाई करके दुकान या व्यापार स्थल के मुख्य दरवाजे पर नींबू मिर्ची बांध दे या एक साफ कांच के गिलास को आधे से ज्यादा पानी भर कर उसमें एक नींबू डाल दीजिए।ऐसा करने से नजर नही लगती हैं।


6.      हर शनिवार को किसी गरीब या कोढ़ी को यथाशक्ति भोजन कराकर उसे दक्षिणा देने से ईश्वर की कृपा बनी रहती हैं।


7.        शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार को पीपल के पेड़ की एक टहनी लाकर उसकी यथा शक्ति0पूजा करके गल्ले में रख दे इसके बाद हर शनिवार एक पीपल का पत्ता लाकर उसे धोकर उसमे"ॐ हिं" रोली/केसर/कुमकुम से अंकित करे श्रद्धा के साथ गल्ले में रखने से आर्थिक हानि रुक जाती हैं।पुराने पत्ते को जल में प्रवाहित करें।


8.     हर शनिवार को किसी गरीब मज़दूर को भोजन कराएं या नगद कुछ रुपये देने का नियम बनाये।


9.        शनिवार का दिनअनुकूल बनाने के लिए प्रातः घर से निकलते समय उडद या अदरक साथ ले जाने से कार्य मे सफलता मिलती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

White discharge...सफेद पानी का आना

March maah ki पापमोचनी एकादशी व्रत कब है 2025

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023