How to make life EASY and SUCCESS..जीवन को सरल व सफल बनाने के लिए गुरुवार को किये जाने वाले उपायpart-4

Hello everyone,
  जीवन को सरल और सफल बनाने की इस सीरीज में यह part4 हैं।औऱ इस पोस्ट में मैं बताने वाली हु की गुरुवार को ऐसा क्या करे कि ये वार हमारे लिए अच्छा वार हो जाये मतलब की कहते हैं कि ये वार बृहस्पति देव जी का वार होता है और इस वार के अनुरूप होने से मान सम्मान ,धन मिलता है।अगर आपने बृहस्पति वार की कथा पढ़ी होगी तो आपको इसका ज्ञान होगा।
और इससे पहले का जो पार्ट हैं मतलब पार्ट3 उसे अभी तक नही read किया तो यहाँ👇क्लिक कर जरूर पढ़ें।
     Make life EASY and SUCCESS..जीवन को सरल और सफल बनाने के उपाय part-3

1.   गुरुवार के दिन प्रातःकाल"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र बोलते हुए तुलसी के पौधे में5 छोटे चम्मच कच्चा दूध चढ़ाये।
Tulsi mata aur married life जरूर पढ़ें।
केसर या हल्दी से शालिग्राम जी को तिलक करने से माँ लक्ष्मी वास करते हैं।जिसके फलस्वरूप धन की बचत होती है।


2.     प्रत्येक गुरुवार को अनुकूल बनाने के लिए घर से निकलते समय राई साथ ले जाने से कार्य मे सफलता के योग बनते हैं।


3.    गुरुवार के दिन घर मे अधिक साफ सफाई नही करे।

4.     गुरुवार के दिन महिलाओ को बाल नही धोना चाहिए। पुरुषों को भी बाल, नाखून नही काटने चाहिए।



5.      गुरुवार को पीला भोजन ले।या कम से कम पहला भोजन पीला अन्न ले।


6.     हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करके कुछ खाये पूजा करते समय पीले वस्त्र पहन कर करे। पेड़ की पूजा में चना व गुड़ जरूर से चढ़ाये।


7.      गुरुवार के दिन भगवान विष्णु व माँ लक्ष्मी की पूजा करके उन्हें पीला नैवेद्य अर्पण करे।


8.     गुरुवार को पीला वस्त्र धारण करना संभव न हो तो पीले रुमाल में हल्दी बांधकर रखने से भी माँ लक्ष्मी खुश होती हैं।


9.        हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पण करने से लक्ष्मी माँ का घर मे स्थाई वास होता है।


10.      हर गुरुवार को अपने सदगुरु से मिला मंत्र108 बार जरूर जपना चाहिए।


11.     गुरु के चित्र की पूजा करके शीश नवाये इस उपाय से भगवान बृहस्पति का आर्शीवाद मिलता है।


12.        हर गुरुवार को बेसन के आटे की मीठी रोटी बनाकर चने गुड़ की दाल रखे प्रातः जो गौ माता मीले उन्हें रोटी देवे, पूँछ के दर्शन करे इस उपाय से सुख शांति व सम्पन्नता आती है। अविवाहित युवक युवतियो को उपाय करने से विवाह में आने वाली रुकावट दूर होगी।


13.       प्रत्येक गुरुवार को चिड़िया को भीगी हुई चने की दाल शक्कर गुड़ मिलाकर डाले।


14.        शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को तुलसी जी मे उग आयी खरपतवार को शुभ मुहूर्त में तोड़कर उनकी यथा शक्ति पूजा व धूप दीप करके तिजोरी में या गल्ले में रखने से धन का अभाव नही होता।


15.        शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ो की पूजा करके शुभ मुहूर्त में घर लावे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से दरिद्रता दूर होती हैं।


16.       प्रत्येक गुरुवार को नहाने के पानी मे हल्दी मिलाकर नहाने से आर्थिक उन्नति मिलती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Nails care and cleaning

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023

Param Ekadasi (Adhik Mas): Saturday, 12 August 2023