Confused धनतेरस कब है 22 को या 23 को 😒

 इस समय का सबसे ज्यादा पूछे जाने वाला प्रश्न यही है कि इस बार धनतेरस कितनी तारीख को है और कौन से वार को पड़ने वाली है क्योंकि जब 2 दिन की धनतेरस होती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं असमंजस  में पड़ जाते हैं कि कौन से दिन धनतेरस के लिए बर्तन खरीदे और किस मुहूर्त में किस समय पर धन्वंतरी भगवान की पूजा करें आज के इस पोस्ट में यही जानेंगे





हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है। हर किसी को इस महापर्व का साल भर इंतजार रहता है। धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहार दीपावली की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस का पर्व छोटी दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की तेरहवीं या त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन कोई भी समान खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है। यही वजह है कि लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की चीजें भी खरीदते हैं। तो चलिए आज जानते हैं धनतेरस की तिथि, पूजा विधि और महत्व के बारे में.



धनतेरस 2022 कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।


धनतरेस 2022 शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ - 22 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 02 मिनट से

त्रयोदशी तिथि का समापन- 23 अक्टूबर 2022, शाम 6 बजकर 03 मिनट पर

इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा का शुभ मुहूर्त - 23 अक्टूबर 2022 रविवार, 5 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

White discharge...सफेद पानी का आना

परमा एकादशी व्रत कथा (Parama Ekadashi Vrat Katha)

मासिक शिवरात्री 11 सितंबर 2023